मेरा प्रोफाइल - रौशन केशरी

मैं प्रेमचन्द, निराला या शेक्सपेयर, की तरह कोई बहुत बड़ा लेखक या साहित्यकार नहीं हूं। मैं एक बहुत साधारण व्यक्ति हूं। मुझे बहुत बड़ी-बड़ी बातें लिखना या बनाना नहीं आता। हां कुछ भावनाएं दिल के अंदर उठती हैं जिनको मैं इस ब्लॉग के माध्यम से व्यक्त करना चाहता हूं। प्यार से मुझे सिर्फ आंसू और दिल का दर्द मिला। पर मैंने प्यार को कभी भी गलत नहीं समझा। साथ ही मैं अपने माता-पिता का सबसे ज्यादा आभारी हूँ, जो मेरे जीवन के प्रेरणा-श्रोत रहे। मैं अपने परिवार के हर सदस्य का भी आभारी हूँ, और अपने कुछ उन खास दोस्तों के भी, जिन्होंने मुझे, हर मेरे लड़खड़ाते कदम पे मुझे सहारा दिया। बस यही मेरा प्रोफाइल है।

"Everything Happens For A Reason"